RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय स्वागत।

भोपाल /मध्यप्रदेश 13 जुलाई।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर आत्मीय स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका आत्मीय स्वागत किया।
विमानतल पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
संभागीय आयुक्त दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु की अगवानी की।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों से भेंट के पश्चात ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुईं।

Related posts

पूर्वी चंपारण:बेतिया में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी अंडर 19 बालक प्रतियोगिता 2024-25 में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों का दल रवाना।

rktvnews

रायपुर : इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रमुख सचिव द्वारा समीक्षा बैठक।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें।

rktvnews

चतरा:अवैध नर्सिंग होम संचालक व बिना डिग्रीधारक चिकित्सकों के ख़िलाफ़ सख़्त हुआ प्रशासन, दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

भोपाल:विविधता में एकता का आधार भारत के विभिन्न राज्यों के लोग : राज्यपाल

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने 1 जून से विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम के बीच उड़ान सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment