RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने किया अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का संयुक्त निरीक्षण!सुरक्षा को लेकर दिये कई निर्देश।

दरभंगा/बिहार 12 जुलाई।मुख्य सचिव, बिहार आमिर सुबहानी द्वारा जारी आदेश प्रत्येक बुधवार को आलाधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र के सरकारी संस्थानों की स्थिति का जायजा लेने हेतु निरीक्षण करने के आदेश क्रम में आज जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा मिरगयास चक, मिल्लत कॉलेज, दरभंगा के समीप अवस्थित अल्पसंख्यक क्लयाण बालिका छात्रावास का गहन निरीक्षण किया गया और सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान मौजूद भवन निर्माण विभाग के अभियंता को छात्रावास की चाहरदिवारी को और ऊँचा करने तथा उसके ऊपर कंटीली तार लगवाने के निर्देश दिये गए। खिड़कियों के पल्ले, जो बाहर से खुल रहे हैं, उन्हें अन्दर से खुलने की व्यवस्था करने तथा खिड़की पर नेट लगाकर उसको सुरक्षित करने को कहा गया।
छात्रावास में आवासित छात्राओं से मिलने के लिए आनेवाले अभिभावकों के लिए एक मुलाकाती स्थान(विज़िटर पॉइंट) निर्धारित करने तथा वहाँ शेड, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया और गार्ड के लिए गार्ड रूम बनवाने के निर्देश दिये गये।
छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं एवं वहाँ कार्यरत सभी स्टाफ के लिए पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये, यहाँ तक की उनसे मिलने आने वाले अभिभावकों के लिए भी पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। बिना पहचान पत्र के किसी व्यक्ति का छात्रावास में प्रवेश वर्जित रहेगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (नगर), जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:नगर निगम के उप महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: 7 एवं 8 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प: ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को देंगेे हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को ले अपर समाहर्ता ,भोजपुर की विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं संग सारगर्भित परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

“आवारा कुत्तों पर लगाम: मानव जीवन पहले”

rktvnews

Leave a Comment