RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून की प्रथम बैठक आयोजित।

देहरादून/उत्तराखंड 12 जुलाई।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र देहरादून के संचालन हेतु गठित समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र के अंतर्गत रंगमंच, प्रदर्शनी के लिए स्थान और देहरादून में सबसे बड़े सभागार के साथ ही अच्छी पार्किंग सुविधा होने से यह अत्यधिक उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसका अधिक उपयोग हो सके इस हेतु इसके प्रचार- प्रसार पर भी ध्यान दिया जाए। सीएस ने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ही कलाकारों हेतु वर्कशॉप आयोजित की जाएं व कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों आदि के आयोजन के लिए न्यूनतम किराया रखा जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों और विद्यालयों के लिए प्रदर्शनी का निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके आसपास फूड कोर्ट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, जहां पहाड़ी व स्थानीय उत्पादों के व्यंजन परोसे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों को भी यहां आयोजित किए जाने हेतु आकर्षित किया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव हरी चंद्र सेमवाल एवं निदेशक संस्कृति बीना भट्ट उपस्थित थे।

Related posts

13 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:मैना सुन्दर भवन में आयकर दाताओं, व्यापारियों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

जिबह किया जाता जनतंत्र!

rktvnews

बिहार:सेना पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों को सूद सहित सिखा देंगे अनुशासन : राजेश निराला ,पूर्व सैनिक

rktvnews

केंद्रीय सचिव अमित अग्रवाल ने वैश्विक कल्याण के लिए सस्ती दवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर बल दिया।

rktvnews

भोपाल:“माँ तुझे प्रणाम” काव्य गोष्ठी में गूँजी मातृत्व, संवेदना और भारतीय संस्कृति की स्वर लहरियाँ।

rktvnews

Leave a Comment