RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय बैठक

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

हनुमानगढ़/राजस्थान 11 जुलाई । डी.एम.एफ.टी. रुल्स, 2016 के अन्तर्गत गठित गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक जिला कलक्टर रूक्मणि रियार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर सहित हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार, नोहर विधायक अमित चाचान, संगरिया विधायक गुरदीप शाहपिनी, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, शबनम गोदारा, सीईओ अशोक असीजा, एएमई श्री एस सी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व में स्वीकृत कार्य की समीक्षा कि गई और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए गए । ज़िला कलक्टर ने कहा कि चार माह में लंबित सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। विधायक अमित चाचान ने बताया कि ननाऊ चैलासरी कि सड़क निर्माण का कार्य धीमी गति से हो रहा है जिसे शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए । केजीबीवी स्कूलों कि बिल्डिंग को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । जिला परिषद कार्यालय में वीसी रूम, विभिन्न स्कूलों में कमरों के निर्माण कार्य के प्रस्ताव रखे गए ।

डीएमएफटी के सदस्य सचिव एस.सी. अग्रवाल ने बैठक में बताया कि डीएमएफटी मद में 19 जून 2023 तक 1521.05 लाख राशि प्राप्त हुई व 167.52 लाख निदेशालय से आवंटित की गई है तथा एसएमएफ फण्ड में निदेशालय से 3500.00 लाख राशि आवंटित कि गई है। इस प्रकार कुल राशि 5188.57 लाख प्राप्त हुई जिसमें से 201 कार्य राशि 4982.145 लाख के पूर्व में स्वीकृत है। पूर्व में स्वीकृत 201 कार्यों में से 114 कार्य पूर्ण हो चुके है और 2 कार्य निरस्त किये गये है तथा 45 कार्य वर्तमान में प्रगति पर है तथा नये स्वीकृत 40 कार्यों में से 27 कार्यों में प्रथम किश्त राशि आवंटन की जा चुकी है तथा 13 कार्यो में राशि आवंटन की कार्यवाही विचाराधीन है। डीएमएफटी मद में अनुमानित 4 करोड़ के नवीन प्राप्त प्रस्तावों को गर्वनिंग कौसिंल में चर्चा करने हेतु रखा किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेंट की गई “बिहार बढ़कर रहेगा” पुस्तक।

rktvnews

मुफ़्त व नि:शुल्क का फ़र्क़ और कल्याणकारी राज्य का दायित्व।

rktvnews

बरिंदा से रीता तक का सफर :आपातकाल के झंझावात में दीये की टिमटिमाती लौ के सहारे भूमिगत प्रतिरोध की कहानी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिसा बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के मृतकों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान देने की घोषण की

rktvnews

वैशाली:12 अक्टूबर को वैशाली जिला का 51वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

rktvnews

झारखंड:वक्फ (संशोधन) विधेयक लोकसभा तथा राज्य सभा में पारित:झामुमो के विरोध पर रघुवर दास ने साधा निशाना, कहा- विरोध से झामुमो का आदिवासी विरोधी चेहरा खुलकर आया सामने।

rktvnews

Leave a Comment