RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संभावना विद्यालय ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के बीच एनसीसी “ए” प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 जुलाई। स्थानीय ‘शान्ति-स्मृति‘ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाॅ, आरा में आज एनसीसी “ए” प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते विद्यालय के निदेशक डॉ कुमार द्विजेंद्र और प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह

प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक डाॅ0 कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्य डाॅ0 अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करती प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह

आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 अर्चना सिंह ने कहा कि एनसीसी का मूल मंत्र अनुशासन और एकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एनसीसी के स्थापना का यह चौथा वर्ष है। इन चार वर्षाे में ही हमारे कई कैडे्स सेना में अपनी जिम्मेदारीयों को निभा रहे हैं।

गीत प्रस्तुत करती छात्राएं

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली छात्राओं में रौशनी सिहं, तान्या सिंह, आशना, विद्या, आरूषी राज, रिया, सान्या, सान्घवी तथा आकृति सिहं है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक और प्राचार्या द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के 50 एनसीसी कैडे्टस को एनसीसी”ए”प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। बेस्ट कैडे्ट जूनियर डिवीजन आयुष पाठक, बेस्ट कैडे्ट जूनियर विंग सलोनी कुमारी तथा कैडेट आलोक अतुल्य को बेस्ट फायरिंग के लिए ए प्रमाण-पत्र के साथ-साथ विद्यालय द्वारा नगद पुरस्कार भी दिया गया। एनसीसी “ए” प्रमाण-पत्र पाने वाले कैडे्टस विटेश्वर नाथ पाठक, दृष्टि ओझा, मुस्कान कुमारी, प्रितम कुमार सिंह, अभय प्रताप, लक्की कुमार, पवन कुमार सिंह, अजय कुमार, आशुतोष सागर तथा दीपक कुमार है। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी एनएनओ प्रवीण कुमार सिंह को स्पेशल ऑफिसर ट्रेनिंग के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गीत प्रस्तुत करती एनसीसी कैडेट्स

एनसीसी के सभी कैडे्टस ने संगीत शिक्षक अमितेश रंजन और धमेन्द्र कुमार के दिशानिर्देश में एनसीसी गान हम सब भारतीय है…….. को ओजपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि एनसीसी बच्चों को अनुशासन के साथ जीवन जीने की कला सिखाता है। हमारे विद्यालय के कई कैडेट्स ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 5 बिहार बटालियन एनसीसीके साथ-साथ विद्यालय का भी मान-सम्मान बढ़ाया है।
मंच संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अरविन्द ओझाा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के एनसीसी,एएनओ प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर 5 बिहार बटालियन एनसीसी के जेसीओ चिरंजीवी कुमार, रिटायर्ड सुबेदार मेजर कन्हैया सिंह तथा विद्यालय के सभी एनसीसी कैडेट्स और शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण पर कार्यशाला आयोजित!टीकाकरण बच्चों के लिए वरदान:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: आपसी विवाद में सीएसपी संचालक को मारी गोली,एक गिरफ्तार।

rktvnews

चल सको तो चल..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

मुजफ्फरपुर:भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: डीएम के आदेश से डीसीएलआर पश्चिमी कार्यालय के कार्यपालक सहायक हुए सेवामुक्त ।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा किया गया पौधारोपण!पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण जरुरी:प्रो रागिनी कुमारी

rktvnews

Leave a Comment