RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2023 का किया उदघाटन।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह 11जुलाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल मुख्य सचिवालय परिसर में मॉलसी पौधा रोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2023 का उदघाटन किया ।
उद्धघाटन के पश्चात उन्होंने सिंचाई भवन के नवनिर्मित बेसमेंट पार्किंग का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिदार्थ,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ,भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि,मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह,पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 9 प्रतिशत ही रह गया था जिसे बढ़ाने के लिए हमलोगो ने 2012 से ही पौधा रोपण करना शुरू किया।उसके बाद वर्ष 2019 में जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुवात कराकर इसको आगे बढ़ाया।जिसके फलस्वरूप हरित आवरण क्षेत्र बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।आज के कार्यक्रम की शुरुवात के अंतर्गत 2 माह में 4 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया जायेगा उन्होंने ने कहा की उनकी यह इच्छा है जल्द से जल्द यह हरित आवरण क्षेत्र 17 प्रतिशत हो जाए। बिहार का क्षेत्रफल कम है और यहां की आबादी घनी है इसको ध्यान में रखते हुए हमलोग 17 प्रतिशत आवरण क्षेत्र पर काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा की पहले पेड़ों की कमी थी अब हर जगह पेड़ दिखाई पड़ रहे है।नीतीश कुनार ने कहा की विकास के जितने भी कार्य है हमलोग उसको घूम कर देखते रहते है लोगो की राय सुनते है और जहां भी कमी होती है उसका समाधान करते हैं।जिस इलाके में जैसी आवश्यकता होती है हमलोग वैसे काम करते है और लगातार विकास के कार्यों को करने में लगे रहते हैं।

Related posts

भोजपुर के मैट्रिक टॉपर्स और क्रैश कोर्स के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले में 100 लाभुकों को स्वीकृत्यादेश बांटा।

rktvnews

भोजपुर:रोहतास ने बक्सर को दो विकेट से हराया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 नवंबर 24

rktvnews

संवाद जरूरी, हिंसा नहीं सौहार्द चाहिए, वोट बैंक के लिए न बिकें मुसलमान: इंद्रेश कुमार

rktvnews

अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र ने इतिहास रचा, 51.35 प्रतिशत कुल मतदानके साथ पिछले 35 वर्षों में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया।

rktvnews

Leave a Comment