RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निराकरण हेतु जिला पदाधिकारी ने किया जल जमाव वाले स्थलों का निरीक्षण।

सारण/छपरा 08 जलाई । जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा छपरा नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव से निजात पाने हेतु दूरगामी आवश्यक तैयारियों के निमित्त कार्य योजना बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जलजमाव वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया ।जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सभी महत्वपूर्ण जल जमाव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले कारणों की पहचान की गयी। साथ ही साथ जल निकासी में बाधक अतिक्रमण की समस्या से भी जिला पदाधिकारी रूबरू हुए। छपरा शहर में बन रहे डबल डेकर पुल निर्माण कार्य का भी स्थल निरीक्षण जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया। स्थल निरीक्षण के क्रम में उपस्थित वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, सुमित कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा, वरीय परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, छपरा-1, उप परियोजना निदेशक, बुडको, अंचलाधिकारी सदर एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया कंबल का वितरण।

rktvnews

भोजपुर:डॉ. विकास कुमार इंडियाज़ बेस्ट 100 इंस्टीट्यूशन अवार्ड 2026 से हुए सम्मानित।

rktvnews

उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम बागपत के सरूरपुर कला समिति पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले में चौकीदारों व होमगार्ड की सीधी नियुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आईआईटी पटना का परिभ्रमण व निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment