RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन!माल्यार्पण कर दी श्रृद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)08 जुलाई।आज स्थानीय कतिरा के बमबम उत्सव पैलेस में पूर्व प्रधानमन्त्री स्व चंद्रशेखर सिंह की 16वीं पुण्यतिथि एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सर्वप्रथम प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजली कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की।इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश महासचिव ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्व चद्रदेखर जी हमेशा कहा करते थे की राजनीति हाशिए पर खड़ी जनता की सेवा का एक माध्यम है सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नही लेकिन आज की राजनीति ठीक इसके इतर नजर आ रही है उन्होंने कहा की राजनीति शब्द की मूल की मूल परिभाषा को ही वर्तमान की केंद्र की मोदी सरकार ने बदल दिया है जो सभी राजनीतिक दलों और कार्यकर्ताओं तथा देश की जनता के लिए चिंता का विषय है क्योंकि राजनीतिक परिभाषा को धूमिल करती केंद्र की सत्ताधारी भाजपा और आरएसएस ने इसे स्वार्थ सिद्धी का माध्यम बना दिया है जो अपने सगे मित्रों को लाभान्वित करने का साधन बना लिया है जो देशहित,जनहित,नौजवानों किसानों के हितों में कतई उचित नहीं है।

प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से स्व चंद्रशेखर सिंह के राजनीतिक और समाजवादी विचारों से प्रेरणा लेकर राजनीति शब्द की धूमिल हो रही व्याख्या को बचाने का आग्रह किया और विश्वासपूर्वक कहा की मुझे आशा है की आने वाली पीढ़ी इससे प्रेरणा लेगी और सकारात्मक सोच के साथ देश व जनहित में सेवा करेगी।श्रद्धांजली सभा के दौरान प्रदेश महासचिव ने भोजपुर मुख्यालय में पूर्व प्रधानमन्त्री स्व चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा को स्थापित करने का भी सरकार से सभा के माध्यम से आग्रह किया।

प्रदेश महासचिव के अलावा श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित शैलेंद्र राम,बिनोद चंद्रवंशी,अनिल यादव ने भी संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए स्व चंद्रशेखर सिंह के विचारों से संकल्पबद्ध होते हुए भाजपा और आरएसएस से त्रस्त जनता रूपी संबोधनो से बेरोजगारी,भुखमरी, व अपराध पराकाष्ठा पर विचार व्यक्त किए।

स्व चंद्रशेखर सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों में अन्य लोगो में जिला परिषद सदस्य भीम यादव,युवा राजद अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व छात्र वि वि अध्यक्ष रजनीश यादव,नगर अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा,सुभाष यादव, भुनेश्वर यादव,गांगुली यादव,लक्ष्मण सिंह,राहुल सिंह,रंजीत सिंह,विजय सिंह,मुन्ना यादव,मंटू सिंह, अमलेंदु सिंह,अजीत यादव, लक्की कुशवाहा,आकाश पासवान,तहसीन आलम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:ऊर्जा विभाग बक्सर के द्वारा जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन की गई, परिचर्चा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ में हुए शामिल।

rktvnews

गया स्नातक और शिक्षक विधानपरिषद चुनाव की तैयारी हेतु भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक आयोजित।

rktvnews

चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग 130 करोड़ भारतीयों की जीत:विभू जैन

rktvnews

फ्लाइट के साथ जुड़ीं सान्या मल्होत्रा; स्टाइल, आत्मविश्वास और अपने अंदाज़ के साथ आगे बढ़ेगा भारत।

rktvnews

भोपाल:गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment