RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सनातन धर्म में मोक्षदायिनी नदी के रूप में विश्व विख्यात निरंजना नदी का अस्तित्व संकट में है: सांसद

चतरा /झारखंड (मामून रशीद) 08जुलाई। नदियों की अस्तित्व बचाने को लेकर चतरा सांसद हुए सक्रिय। मानव जाति पर आने वाले संकट को टालने को लेकर आईआईटी आईएसएम धनबाद के प्रोफेसरों के साथ किया गहन मंथन।कहा सनातन धर्म में मोक्षदायिनी नदी के रूप में विश्व विख्यात निरंजना नदी का अस्तित्व है संकट में।
चतरा सांसद सुनील सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी सूखी नदियों को फिर से हरा-भरा करने की कवायद शुरू कर दी है। इस बाबत उन्होंने आईआईटी आईएसएम धनबाद के प्रोफेसरों के साथ गहन विचार विमर्श किया। जीवनदायिनी नदियों से अवैध बालू उत्खनन एवं और अवैज्ञानिक तरीके से जगह-जगह की जा रही खुदाई से नदियों का अस्तित्व ही संकट में पड़ता जा रहा है। गौरतलब है कि गया का फल्गु नदी झारखंड में निरंजना नदी के रूप में बहती है। फल्गु नदी का सनातन धर्म में विशेष स्थान है। क्योंकि अपने पूर्वजों के लिए गया के फल्गु नदी में पिंडदान किया जाता है।लेकिन पिछले कुछ वर्षों से अवैज्ञानिक तरीके से बालू खनन के कारण नदियों का अस्तित्व संकट में आ गया है। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण और अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लगाया जा रहा है। इसी वजह से नदियों का अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। सांसद ने कहा कि निरंजना नदी के साथ-साथ दामोदर, म्हाने,बराकर, करमा ,लोहसिंगाना जैसी कई महत्वपूर्ण नदियां चतरा संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरती है। लेकिन राज्य सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण नदियों का साफ-सफाई ,रखरखाव नहीं किया जाता है। नदियां मानव जीवन के लिए जीवनदायिनी है। हर हाल में नदियों का अस्तित्व बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को भी आगाह किया की नदियों के संरक्षण,संचालन एवं अवैध उत्खनन रोकने पर कठोर नियम लगाएं। ताकि नदियों का अस्तित्व बच सके और मानव जाति पर आने वाले संकट को टाला जा सके।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही हितधारकों के लिए एक एकल-बिंदु ऐप लॉन्च करेगा; मौजूदा 40 से अधिक आईटी ऐप्स को इस उन्नत यूआई यूएक्स वाले ऐप में शामिल किया जाएगा।

rktvnews

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष ने मतदान करने हेतु दिया संदेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से सम्मानित किया गया।

rktvnews

दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में विभिन्न सुविधाओं का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 19 अप्रैल को पाटलिपुत्र खेल परिसर में करेगा एथेलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

Leave a Comment