RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न!लगभग 10 करोड़ की लागत से 100 से ज्यादा योजनाएं की गई अनुमोदित।

चतरा/झारखंड 07 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई।

बैठक में जिला योजना से अनाबद्ध निधि द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध ली जाने वाली योजनाओं पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत विभिन्न प्रखण्ड क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के निर्माण के साथ साथ चापानल, पीसीसी सड़क, पुल पुलिया, भवन निर्माण कार्य आदि महत्वपूर्ण योजनाओं के अनुमोदन पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से कान्हाचट्टी प्रखण्ड के तमाशीन में में पेयजल हेतु डीप बोरिंग, यात्री शेड व सीसीटीवी अधिष्ठापन का कार्य, प्रतापपुर प्रखण्ड के बरुरा शरीफ में सामुदायिक शौचालय, स्नानघर व सोलर लाइट का अधिष्ठापन, विभन्न दाल भात केन्द्रों के लिए टेबल, कुर्सी व थाली की व्यवस्था, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोलर लाइट व सीसीटीवी मोनिटरिंग सिस्टम की व्यवस्था तथा चिन्हित अति दुर्गम क्षेत्रों में पीसीसी पथ का निर्माण व घोर सूखा पीड़ित इलाकों को चिन्हित करते हुए वहाँ चापानल अधिष्ठापन के कार्य समेत लगभग 100 से ज्यादा योजनाएं की गई अनुमोदित।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी व संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिखेरा जलवा।

rktvnews

दुमका:सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन :रामगढ़ प्रखंड को मिला कॉपर मेडल, जरमुंडी को ब्रॉन्ज अवार्ड।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य किया अर्पित।

rktvnews

बीपीएससी 69वीं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर की गई ब्रीफिंग।

rktvnews

इस वर्ष शुक्रवार को पड़ने वाला सतुआन होगा शुभ फलकारी:ज्योतिषाचार्य संतोष।

rktvnews

झारखंड: चतरा:चुनाव की प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता के प्रभावी ढंग से अनुपालन एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श हेतु राजनीतिक दलों के साथ बैठक सह प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment