RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

रोजगार शिविर आयोजित।

नवादा/बिहार 07 जुलाई ।श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय), नवादा के तत्वाधान में बेरोजगार एवं शिक्षित युवको एवं युवतियों के रोजगार हेतु एक दिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन जिला नियोजनालय-सह-माॅडल कैरियर नवादा में आज किया गया। इस कैम्प में जय भारत मारूती एल0टी0डी0 गुजरात की कम्पनी के द्वारा जाॅब कैम्प का आयोजन किया गया था। जिसके आलोक में नियोजन कैम्प में आवेद को द्वारा कुल 93 आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें परीक्षा में पास होने के उपरांत 48 आवेदकों का परीक्षा स्थल पर चयन किया गया। इस जाॅब कैम्प में नियोजन पदाधिकारी जैनेन्द्र कुमार, यंग प्रोफेसनल राजकुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ श्री गजेन्द्र कुमार के द्वारा बेरेाजगार एवं शिक्षित युवक एवं युवतियों के लिए चलाये जा रहे रोजगार से संबंधित योजना एवं प्रयास के बारे में मार्ग दर्षन दिया गया एवं डी0आर0सी0सी0 के द्वारा कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता एवं स्टुडेंट क्रडिट कार्ड योजना की जानकारी दी गई।
इस जाॅब कैम्प के उपरांत आगे भी जाॅब कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सूचना समाचार पत्र,इलेक्ट्रोनिक मिडिया के माध्यम से दिया जायेगा।

Related posts

सैनिकों को युद्ध कौशल में उत्कृष्टता हासिल करने के साथ-साथ जटिल चुनौतियों से निपटने में मानसिक संतुलन और आध्यात्मिकता के संदर्भ में भी कुशल होना चाहिए: रक्षा मंत्री

rktvnews

एमडीजे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : करजा मे हुए गोलीबारी मे तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

सारण:उपविकास आयुक्त ने की आपूर्त्ति विभाग की समीक्षा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

जी20 राष्ट्रों के नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment