RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढ़वा/झारखंड 07 जुलाई।उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, मुआवजा, ऋण, पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त ने समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
सर्वप्रथम चिनिया प्रखंड के डोल गांव में आदिम जनजाति टोला में विद्युत आपूर्ति हेतु बिजली तार उपलब्ध कराने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा आवेदन दिया गया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल गढ़वा को निर्देश दिया। रमना प्रखंड के बघौन्धा अलिआस रमना गांव निवासी असीसा कुमारी, पति-आदित्य मेहता नए नए राशन कार्ड बनाने को लेकर आवेदन दिया मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को निर्देशित किया गया। रंका प्रखंड के तेतरडीह ग्राम निवासी रीता कुमारी, पिता-अमरनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। मेराल प्रखंड के गोंदा ग्राम निवासी पार्वती देवी, पति-पृथ्वीनाथ प्रजापति ने अपने दखल कब्जे वाले भूमि पर जबरन अनाधिकृत रूप से कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने एवं हमला कर जख्मी करने के संबंध में आवेदन दिया, मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय को निर्देशित किया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

मानव अधिकार आयोग ने बिहार के कैमूर जिले में पुलिस कर्मियों की उदासीनता की वजह से इलाज में देरी के कारण सांप के काटने से पीड़ित की मौत की खबर का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

राजस्थान:कृषि के क्षेत्र में आ रहे नवाचारों को सम्मिलित करते हुए 100 दिन की कार्ययोजना करें तैयार – शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल के कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

जिलाधिकारी ने उद्योग व व्यापार बंधु के साथ कि बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा: सांसद चतरा-सह-जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment