RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रो ओम प्रकाश राय महाराजा कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त।

प्रो ओम प्रकाश राय।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 06 जुलाई। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुला नुशासक प्रो ओम प्रकाश राय को महाराजा कॉलेज का प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा विधिवत अधिसूचना कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार द्वारा ज्ञापांक 1085/स्थापना /दिनांक 6.7.2023 से कर दिया गया है।
इन्हें तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की तिथि से सभी बैंक खातों का संचालन कोषेक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से करने के लिए अधिकृत किया गया है। प्रो ओ पी राय महाराजा कॉलेज में 2096से राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक रहे हैं। वर्तमान में यह वीकेएसयू में कुलानुशासक के पद पर कार्यरत थे, इसके पूर्व में महाविद्यालय निरीक्षक का कार्य किए हैं। प्रभारी प्राचार्य के पद पर योगदान हेतु कुलानुशासक के पद से पदमुक्त कर दिया गया है।
कार्यरत महाराजा कॉलेज की प्राचार्या प्रो आभा सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए जगजीवन कॉलेज आरा का प्राचार्य नियुक्त कर दिया गया है। प्रो आभा सिंह महाराजा कॉलेज से अपना प्रभार प्रभारी प्राचार्य को देकर जगजीवन कॉलेज आरा में योगदान कर लिया है। प्रो आभा सिंह पहले भी जगजीवन कालेज में प्राचार्या रह चुकी है।

Related posts

40 सालों से सरकारें नहीं बदल पाई धारावी – प्रणव अदाणी

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री केन्या और मेडागास्कर का दौरा करेंगे।

rktvnews

गढ़वा:जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला परिषद गढ़वा की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सारण:उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई करें- डीएम

rktvnews

17 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment