RK TV News
खबरें
Breaking News

एम एम महिला कालेज में स्वैच्छिक रक्तदान कर छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बनाया यादगार! विजयश्री के नेतृत्व कार्यक्रम संपन्न।

सभी क्षेत्रों में बिना डरे आगे बढ़े छात्राएं:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।आज महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का संचालन करते हुए इसके औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कन्वीनर डॉक्टर विजयश्री ने बताया की प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है लेकिन छुट्टी के कारण आज मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो मीना कुमारी ने की l कार्यक्रम के अतिथियों के रूप में ब्लड डोनेशन कमेटी के कन्वेनर तथा राष्ट्रीय सागर अखबार के भोजपुर ब्यूरो प्रमुख डॉ दिनेश प्रसाद सिंन्हा, रेड क्रॉस सोसाइटी भोजपुर इकाई की सचिव डॉ विभा कुमारी और रेड क्रॉस ब्लड बैंक भोजपुर आरा इकाई के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह मंच पर उपस्थित रहे l दीप प्रज्वलन और कुलगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और अतिथियों पौधा देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा की अब महिलाएं कॉलेज,विश्वविद्यालय राजनीति ,देश के सर्वोच्च पद ,खेलकूद और धरती से आकाश तक अपनी प्रतिभा से विश्व को चमत्कृत कर रही है।
इन्होंने कहा की अपने जीवन मे बिना डरे आगे बढ़ते रहने की शुभ कामना दी lयहां की कई छात्राओं ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा से इस मिट्टी को गौरवान्वित किया है आगे भी हमारी बच्चियों इस कॉलेज का नाम रोशन करें इसकी शुभकामनाएं देती हूं
डॉ विभा कुमारी ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि भारत में महिलाओं की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ।अच्छे स्वास्थ्य से एक अच्छे परिवार तथा अच्छे समाज का निर्माण होगा l डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने अपने वक्तव्य में रक्तदान से संबंधित समाज में फैली हुई भ्रांतियां को दूर किया तथा रक्तदान से संबंधित सभी जानकारियां छात्राओं को दी l इन्होंने कहा कि रक्तदान से केवल फायदा ही फायदा है। चिकित्सा पदाधिकारी श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्राओं के हौसले की सराहना की l
रक्तदान करने वालों में मधु कुमारी, प्रीतांशा, अंशु पांडे, सदाफ सलीम,डॉक्टर विजयश्री रही जबकि अन्य कई स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सकी।सोसाइटी की टेक्निकल सदस्यों मैं प्रभात मिश्रा, धर्मेंद्र पांडे, मनोज कुमार, अमोद कुमार, राजेश सिंह रहे।
महिला दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रो विजयश्री के नेतृत्व में “सार्थक शिक्षा” समसामयिक समस्या पर आधारित नाट्य मंचन किया गया lनाटक का मंचन कल्याणी, बबली, अंशु पांडे, मधु कुमारी, उर्वशी पांडे, माधुरी कुमारी, राखिल रुही और प्रियंका कुमारी के द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ प्रीति कुमारी, डॉ अंजू कुमारी, डॉक्टर सुप्रिया झा, डॉक्टर स्मृति चौधरी, डॉ राखी सिन्हा, डॉ अमरेश कुमार,डा शालिनी,डा शिखा अवस्थी अमरजीत मिश्रा, राघवेंद्र नारायण, डॉ सिंकु कुमारी, डॉक्टर राखी सिंह, डॉ सुधा निकेतन, डॉ मनोज कुमार, डॉ स्वाति सिन्हा, डॉ राजबाला, डॉ नेहा शर्मा आदि तथा सभी नॉन टीचिंग कर्मचारी उपस्थित थे l

Related posts

भोजपुर:मैनेजमेंट निरन्तर छात्रों के समग्र विकास के लिए अग्रसर :निदेशक सिद्ध विजय जैन

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने मतदान के लिए लिया ‘ई-संकल्प‘! जिलेवासियों से ई-संकल्प लेने के लिए की अपील।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में भुज से मांडवी और जखाऊ तक बिपोरजॉय चक्रवात सेप्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

नारनौल: युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना जरूरी : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में सभी राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों संग विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में की गई बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: तरारी बनेगा विकास हब, युवाओं, महिलाओं को मिलेगा रोजगार : विशाल प्रशांत

rktvnews

Leave a Comment