RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने धमार-धोबहा पथ का किया उदघाटन।

ढोल-बाजा,फूलमाला, अंगवस्त्र से हुआ स्वागत।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)08 जुलाई।मंगलवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने लगभग 2.55 करोड़ के लागत से लगभग पाँच किलोमीटर लम्बी धमार धोबहा भाया घोडा़देई सड़क का विधिवत नारियल फोड़कर उदघाटन किया।
स्थानीय जनता और कार्यकताओं द्वारा बड़हरा विधायक का ढोल-बाजे,फूलमाला और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि धमार से धोबहा तक सड़क निर्माण होने से दर्जनों गाँव के जनता को लाभ मिलेगा। बड़हरा क्षेत्र मे सड़को का जाल बिछा है। जो सड़क जर्जर हो चुकी है,उसमे भी कार्य प्रारंभ हो गया है ।इसके अलावा क्षेत्र में कुछ नई सड़को का निर्माण भी हो रहा है। सभी गाँव की सड़के मुख्य मार्ग से जुड़ गया है। क्षेत्र मे लगातार विकास का कार्य चल रहा है। बाढ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सभी कार्य तेजी से हो रहा है।बाढ़ नियंत्रण का कार्य भी तेजी से हो रहा है। क्षेत्र की जनता को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं प्राप्त हो रही है। मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता हूँ।मुझे बड़हरा की जनता से हमेशा आशीर्वाद प्राप्त होता रहता हूँ।मै उनके लिए विधायक नही सेवक के रुप मे कार्य करता हूँ।
कार्यक्रम में धनंजय तिवारी, संजय कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह,पप्पू कहार,विकास तेली,भरत सिंह,मंटु सिंह,पिंटु सिंह,राधेश्याम कहार,शंकर तुरहा,तेजन तुरहा, मिथलेश सिंह,भोला सिंह,सागर सिंह,जवाहिर यादव,पप्पू माली,मुन्ना सिंह,सुधीर सिंह,सतेन्द्र सिंह,हरिहर सिंह,मदन सिंह सहित ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

हमारा लक्ष्य है 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनना, इसके लिए सीमाओं पर शांति आवश्यक : उपराष्ट्रपति

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि भाग- 3:भिखारी ठाकुर के नाट्य शैली को कुछ लोग लौंडा नाच कहते हैं ,इस शब्द से असहमत थे रामदास राही?

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

कासगंज की रामलीला में शम्बूक का आत्मवध।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

दुमका में रोजगार मेला आयोजित, 193 अभ्यर्थियों का चयन एवं 412 अभ्यर्थी द्वितीय चरण के लिए शॉर्टलिस्ट।

rktvnews

Leave a Comment