RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उप विकास आयुक्त के किया डा० अंबेडकर छात्रावास सारण एवं अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास नबीगंज का निरीक्षण।

सारण/छपरा 06 जुलाई । कल 05 जुलाई को उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी के द्वारा आज डा० अंबेडकर छात्रावास सारण, छपरा एवं अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास नबीगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दोनों छात्रावासों के भवन की स्थिति, छात्रावास की आवासन क्षमता और उसके विरूद्ध प्रवेशित बच्चों की संख्या के साथ छात्रावास में उपस्थित बच्चों की संख्या आदि की विस्तृत जानकारी उप विकास आयुक्त के द्वारा प्राप्त की गयी। इससे संबंधित संधारित पंजियों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा छात्रावास के भवन का निरीक्षण किया गया। वैसे प्रवेशित बच्चे जो छात्रावास छोड़कर चले गए है उनके छात्रावास छोड़कर जाने की कारण की स्थिति की समीक्षा की गयी। छात्रावास के कुल कमरों की संख्या, स्नानघर और शौचालय की स्थिति तथा साफ-सफाई से संबंधित बिन्दुओं पर सघन जाँचोंपरांत आवश्यक निदेश दिये गये। साथ ही छात्रावास के लिए निर्धारित पंजियों की अद्यतन स्थिति, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। छात्रावास के सभी कमरों, परिसर एवं शौचालय की आवश्यक साफ सफाई रखने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ-साथ पीने हेतु स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया।

Related posts

शिवहर:लोकतंत्र की परिपक्वता दाव पर!

rktvnews

गोपालगंज: पोस्टल बैलेट मतदान को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की डाक अधीक्षकों संग बैठक।

rktvnews

अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित:श्री हनुमान जी महाराज को समर्पित किया गया 56 भोग।

rktvnews

दुमका:जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने व्लादिमीर पुतिन को रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर बधाई दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment