RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

10 जुलाई को अग्रसेन भवन में आयोजित होगा उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर।

हनुमानगढ़/राजस्थान 05जुलाई। गांधी की विचारधारा से लोगों को प्रेरित करने हेतु उपखंड स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज एसडीएम डॉ. अवि गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित होने उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया । जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि ब्लॉक लेवल पर आयोजित होने वाले एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में लगभग 300 प्रशिक्षणार्थियों हिस्सा लेने कि संभावना है। उपखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 10 जुलाई को अग्रसेन भवन, जंक्शन में आयोजित किया जायेगा।
उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि गांधी दर्शन यात्रा / मार्च का आयोजन 10 जुलाई को प्रातः 8:30 कलैक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर अग्रसेन भवन हनुमानगढ़ जंक्शन तक होगा। इसके बाद प्रातः 9:30 बजे से सांय 6:00 बजे अग्रसेन भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। गांधी दर्शन यात्रा / मार्च का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर हनुमानगढ़ से प्रारंभ होकर अग्रसेन भवन पर समापन होगा। बैठक में तहसीलदार हरदीप सिंह, नायब तहसीलदार भावना शर्मा, सीबीईओ सीमा भल्ला के साथ-साथ जिला सहसंयोजक तरूण विजय , उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन समिति हनुमानगढ़ सदस्य मनोज सैनी, गुरदीप चहल, गुरमीत चंदडा, श्री योगेश चौहान, अश्विनी पारिक, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्प!पूर्वजों के बलिदान को कभी ना भूले युवा पीढ़ी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लॉकहीड मार्टिन की ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड’ प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

rktvnews

बागपत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डूडा की शासी निकाय बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल :प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक : खाद्य मंत्री

rktvnews

।उप विकास आयुक्त, देवघर की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे

rktvnews

Leave a Comment