RK TV News
खबरें
Breaking News

जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम शंकर शाह–रघुनाथ शाह के नाम पर हो : सूरज जायसवाल

महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को मिले पूरा सम्मान, केंद्र-राज्य सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग।

जबलपुर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 18 सितंबर। अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जनता दल (यू) मध्य प्रदेश की ओर से जबलपुर स्थित बलिदान स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बलिदान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर जायसवाल ने कहा कि राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अद्वितीय है। अंग्रेजी हुकूमत ने दोनों वीर सेनानियों को तोप के मुंह से बांधकर शहीद कर दिया था। उनका बलिदान स्थल आज भी जबलपुर रेलवे परिसर में स्थित है, जो देश के स्वतंत्रता इतिहास की महत्वपूर्ण धरोहर है।
उन्होंने कहा कि जबलपुर रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद राजा शंकर शाह–रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाना उनके बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जब भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किया जा सकता है, तो जबलपुर रेलवे स्टेशन को भी शंकर शाह–रघुनाथ शाह के नाम से पहचान देने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
जायसवाल ने कहा कि जनता दल (यू) लंबे समय से जबलपुर एयरपोर्ट का नाम महान वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर तथा रेलवे स्टेशन का नाम शंकर शाह–रघुनाथ शाह के नाम पर करने की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि महान आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनका संपूर्ण सम्मान और ऐतिहासिक पहचान दिलाने के लिए पार्टी आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मांग का समर्थन करते हुए संकल्प लिया कि महान शहीदों की विरासत को उचित सम्मान दिलाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद सभी ने बंदीगृह पहुंचकर शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सभा को प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, संतोष नेमा, इमाम खान एडवोकेट, राम गिरीश वर्मा एडवोकेट, सतीश उदय पाटील, संतोष यादव, भारत यदुवंशी, नितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का दौरा।

rktvnews

पटना: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार में शिक्षा और शिक्षक के प्रति है समर्पित व संवेदनशील : प्रकोष्ठ संयोजक डॉ कन्हैया सिंह

rktvnews

भोजपुर: रंगकर्मियों और खिलाड़ियों के समर्थन में सांसद के समक्ष रखी मांगे।

rktvnews

कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम; अप्रैल-नवंबर 2023 के दौरान घरेलू कोयला आधारित बिजली उत्पादन में 8.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

rktvnews

राजस्थान:हनुमानगढ़:उर्वरकों का अवैध भंडारण, संगरिया की फर्म का अनुज्ञा पत्र निलम्बित।

rktvnews

Leave a Comment