RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित,मतदान की जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।

RKTVNEWS /आरा (भोजपुर)24 अप्रैल। 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम एवं स्वीप गतिविधि के अंतर्गत भोजपुर समाहरणालय एवं जगदीशपुर स्थित वीर कुंवर सिंह किला मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस कार्यक्रम में शामिल जिला पदाधिकारी और जिले,अनुमंडल के वरीय पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
स्विप गतिविधि के तहत मतदान की जागरूकता हेतु रंगोली कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी माला कुमारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें आईसीडीएस, कोईलवर, उदवंतनगर, आरा सदर/ ग्रामीण की सेविका, महिला पर्यवेक्षिका की टीम द्वारा लोकसभा चुनाव- 2024 में मतदान अवश्य करें, कि थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई गई।
इस प्रतियोगिता में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्रो और जीविका दीदीयो द्वारा भी रंगोली बनाई गई।
रंगोली का अवलोकन जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया तथा उनके द्वारा सराहना व्यक्त की गई । प्रतियोगिता के बाद सभी ने मतदान करने की शपथ ली।
आयोजित प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय कि ग्रुप टीम को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार आईसीडीएस ग्रामीण को दिया गया तथा तृतीय पुरस्कार आईसीडीएस उदवंतनगर को दिया गया साथ ही संतावना पुरस्कार आईसीडीएस कोईलवर, सदर एवं जीविका को दिया गया।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

वुर्फेल ने सोनीपत में अपना अत्याधुनिक स्टूडियो किया लॉन्च, जो मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब के लिए बेहतरीन डिज़ाइन पेश करेगा।

rktvnews

भोजपुर: गरीबों के आशियानों को उजाड़ने के पूर्व बसाने को ले कयामुद्दीन अंसारी ने की एसडीओ से मुलाकात,सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

मध्यप्रदेश और स्पेन के बीच फिल्म को-प्रोडक्शन को बढ़ावा देने हुआ एमओयू।

rktvnews

भोजपुर : समाजसेवी नंद किशोर तिवारी की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment