RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संस्कृत से ही संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा संभव : आचार्य भारतभूषण पाण्डेय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अगस्त।संस्कृत दिवस के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् एवं सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में श्रीहनुमत्सदन, फ्रेंड्स कॉलोनी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य (डॉ.) भारतभूषण पाण्डेय ने की।विषय प्रवर्तन करते हुए भोजपुर हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर ने कहा कि देवभाषा संस्कृत के माध्यम से ही पूरे विश्व को ज्ञान-विज्ञान का पहला आलोक मिला। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी तथा देश की एकता और अखंडता का रक्षा सूत्र है।
अध्यक्षीय संबोधन में आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की संस्कृति की रक्षा संस्कृत के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जब देवभाषा संस्कृत जनभाषा बनी हुई थी, तब भारत विश्व में ‘सोने की चिड़िया’ के रूप में प्रसिद्ध था।उन्होंने औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण एवं प्रशिक्षण पर जोर दिया। आचार्य ने कहा कि संस्कृत के माध्यम से इतिहास, भूगोल, भूगर्भ विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, विमान विद्या, धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, चिकित्सा शास्त्र, योगशास्त्र और भौतिक शास्त्र सहित अनेक ज्ञान-विधाओं का विकास हुआ है। उन्होंने जनगणना में अधिक से अधिक लोगों द्वारा अपनी भाषा के रूप में संस्कृत दर्ज कराने की भी अपील की।कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र नारायण सिंह ,स्वागत भाषण मुरारी मोहन ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवदास सिंह ने किया। इस अवसर पर अखिलेश्वर नाथ तिवारी, ध्रुव कुमार सिंह, मधेश्वर नाथ पांडेय, अमिताभ ठाकुर, अखिलेश्वर सिंह, जनार्दन मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

शिवमय गंगोत्सव एवं बाबा श्री काशी विश्वनाथ लोक गौरव सम्मान समारोह का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: फिल्म के माध्यम से बाल विवाह,तस्करी और शोषण के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

डाक डीवन बीमा

rktvnews

भोजपुर: भीषण तपिश में पक्षियों का संरक्षण हमारा दायित्व: प्रो लतिका वर्मा

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में “Vibrant Villages Programme” के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

पटना:निर्वाचक अपने अपने मताधिकारो का करें प्रयोग इससे हमारे समृद्ध लोकतंत्र को मिलेगा नया आयाम:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

Leave a Comment