RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठक ।

बक्सर/बिहार 16 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी ने वहां उपस्थित पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि निबंधित किसानों से विभागीय मानक के अनुसार धान क्रय करना प्रारंभ करें। अधिकाधिक किसानों से सरकार के द्वारा निर्धारित एमएसपी पर धान क्रय कर उनका आर्थिक संवर्धन करें।
जिला पदाधिकारी  ने उपस्थित अध्यक्षों से धान अधिप्राप्ति में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। जिले में इस अधिप्राप्ति वर्ष में 118 पैक्स एवं 06 व्यापार मंडलों द्वारा धान की अधिप्राप्ति की जाएगी।
इस वर्ष सामान्य ग्रेड के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। धान अधिप्राप्ति की प्रस्तावित अवधि 1 नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक रखा गया है।
कृषि कार्य से जुड़े हुए लोगों को धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। रैयत एवं गैर रैयत किसानों से धान खरीदारी का अलग-अलग विवरण रखें।
बैठक में अपर समहर्ता बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता बक्सर, संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, पैक्स व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 01 मार्च 26

rktvnews

बक्सर पुलिस ने देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं से : प्राचार्या प्रो कनक लता कुमारी

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने बेलपत्र, करंज और नीम के पौधे लगाए

rktvnews

झारखण्ड: 1 सितबंर से IEC अभियान की होगी शुरुआत।

rktvnews

नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की करुणामय शासन पर आरजीडीआई श्रृंखला पर मुख्य भाषण दिया।

rktvnews

Leave a Comment