RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जल्द ही जीविका दीदियों के जिम्मे होगी डीएमसीएच की साफ-सफाई।

जीविका प्रदेश के बड़े हॉस्पिटल डीएमसीएच को करेगी चकाचक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)04सितंबर। डीपीएम ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में मंगलवार को दरभंगा के जीविका जिला कार्यालय में एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई,जिसमें सभी बीपीएम और वित्तीय समावेशन विषय के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया।बैठक में राज्य परियोजना प्रबंधक (नॉन फार्म) समीर कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक (बैंक एवं लिंकेज) पुष्पेंद्र तिवारी, और प्रबंधक (नॉन फार्म) मुकेश तिवारी सुधांशु भी शामिल हुए।
बैठक में जीविका के विभिन्न संकेतकों पर गहन समीक्षा की गई और आगे की कार्यनीति के लिए प्रभावी योजना तैयार की गई।
एसपीएम पुष्पेंद्र तिवारी ने जीविका दरभंगा के कार्यों की सराहना की लेकिन यह भी कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के लिए अधिक सुदृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
ऋचा गार्गी ने लोकोस एप्प में सभी जीविका दीदियों और जीविका सामुदायिक संस्थानों की प्रविष्टियों की सख्त निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया और जल्द से जल्द इनकी इंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपीएम समीर कुमार ने नॉन फार्म गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की और डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में संचालित जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि जीविका दरभंगा के विभिन्न कार्यों के सफल संचालन से नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही डीएमसीएच में साफ-सफाई का कार्य भी जीविका दीदियों के जिम्मे होगा, जिसके लिए दीदियों का चयन किया जा चुका है और पूरी रणनीति तैयार है।
इस कार्य का विधिवत उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा।

Related posts

मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए औद्योगिक विकास योजना, 2017 के अंतर्गत अतिरिक्त धन की आवश्यकता को मंजूरी दी।

rktvnews

विकसित-भारत जी राम जी कानून स्वावलंबी गांवों की नींव, ईरोड में किसानों-कामगारों से संवाद में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का तीसरा दिन।

rktvnews

जेएसएलपीएस – जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति के गठन एवं मार्गदर्शन हेतु बैठक संपन्न!जोरी ब्रूड लाह फार्म की खेती के उत्पादन को बढ़ावा दें,प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अधिक से अधिक किसानो को जोड़ा जाएं ,प्रत्येक तीन माह पर कार्य प्रगति की होगी समीक्षा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता! छात्र-कवियों और कवयित्रियों ने सुनाई एक से बढ़कर एक कविताएँ,15 सितम्बर को होंगे पुरस्कृत।

rktvnews

Leave a Comment