
RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)24 अगस्त।संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उपायुक्त दुमका श्री अभिजीत सिन्हा ने आयुक्त संथाल परगना से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने कहा कि संथाल परगना प्रमंडल में विकास कार्यों को और तेज गति प्रदान की जाएगी। आमजनों के हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।
मौके पर आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।




