
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अगस्त। ईद मिलाद उन नबी (बारावफात) के मद्देनजर भोजपुर जिला के शाहपुर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह लोगों से शांतिपूर्वक मिलजुल कर ईद मिलाद उन नबी (बारावफात) मनाने की अपील उपस्थित लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर जदयू नेता दिनेश ओझा, फिरोज शाह, मंटू ओझा, वार्ड पार्षद कमलेश कुमार राज, मनोज कुमार पासवान आदि उपस्थित थे।


