RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राम के आदर्शों को समझना और जीवन में आत्मसात करना आवश्यक : प्राचार्य प्रो एन पी पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से गुरुवार को तुलसी जयंती के अवसर पर ‘वर्तमान जीवन में रामचरितमानस की प्रासंगिकता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र प्रताप पालित ने की। उन्होंने रामचरितमानस की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए भगवान राम के आदर्श व्यक्तित्व की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राम के आदर्शों को समझना और उन्हें जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। उन्होंने हर घर में रामायण की प्रति रखने तथा राम के चरित्र को समझने पर जोर दिया।हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अंजू कुमारी ने तुलसी की स्त्री दृष्टि पर विचार रखते हुए रामायण में सीता के व्यक्तित्व, तत्कालीन परिस्थितियों एवं सामाजिक परिवेश पर विस्तार से चर्चा की।विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने कहा कि राम का जीवन अनेक दुखों और संघर्षों से भरा रहा, बावजूद इसके उनके व्यक्तित्व में धैर्य, आदर्श एवं मर्यादा की कोई कमी नहीं थी। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति कुमारी ने किया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुट्टा महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

rktvnews

पटना:30 जून तक बढ़ाई गई एमनेस्टी पॉलिसी एवं एग्जिट पॉलिसी 2025 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विभूति कवि के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर विद्यार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment