RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आधुनिक समाज की विडंबनाओं को उद्घाटित करता है नाटक “आधी रात के बाद”

साहित्य सम्मेलन के मंच पर चाइल्ड केयर के कलाकारों ने दी प्रस्तुति।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )20 अगस्त । डा शंकर शेष द्वारा लिखित और डा इन्दु पांडेय द्वारा निर्देशित नाटक “आधी रात के बाद” में आधुनिक समाज की विसंगतियां, भ्रष्टाचार और नैतिक-पतन की पराकाष्ठा सामने आती है।

“चाइल्ड केयर” के तत्वावधान में बुधवार की संध्या बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के मंच पर मंचित हुए इस नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को अंत तक बाँधे रखा । नाटक “आधी रात के बाद” केवल समय को ही इंगित नहीं करता, वह यह भी दिखाता है कि गहरे अंधकार के पीछे होने अथवा किए जाने वाले काले कर्म के पीछे समाज की कौन सी मानसिकता कार्य करती है। इस नाटक का मुख्य पात्र एक चोर है, जो एक जज के घर पर न केवल चोरी करने का साहस करता है, बल्कि जज के साथ संवाद करता हुआ, समाज के अनेक दोषों को भी उजागर करता है।

चोर की भूमिका में आशीष राज, जज की भूमिका में सत्य प्रकाश और रिपोर्टर की भूमिका में निर्मला सिंह के अभिनय को खूब सराहना मिली। रूप सज्जा गुंजा सिंह की थी।

नाटक के प्रथम दर्शक और साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने नाटक का उद्घाटन किया ।

Related posts

भोजपुर:CBSE ईस्ट जोन जूडो प्रतियोगिता में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संयुक्त टीम ने 10 दिन में 81 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!प्रदेश में 2 लाख 38 हजार से अधिक लायसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराये

rktvnews

चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, समारोह के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति!सुआ, कर्मा, ददरिया के साथ राजस्थानी, बिहू और गरबा नृत्य ने मोहा दर्शकों का मन।

rktvnews

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 की संस्थागत श्रेणी के लिए 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश को चुना गया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री ओड़िशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राइरंगपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

Leave a Comment