RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वर्षों का इंतजार हुआ खत्म, नागरिकता के साथ मिली पहचान -जिला कलक्टर ने 14 पाक विस्थापितों को प्रदान की नागरिकता

जयपुर/राजस्थान 05 जुलाई। जयपुर जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को 82 वर्षीय नानक राम की आंखें उस वक्त छलक आई, जब कई सालों के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने नानक राम सहित 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे।
नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद महेश कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि उनका कई सालों लंबा इंतजार खत्म हुआ अब वे गर्व के साथ कह सकते हैं कि वे भारतीय हैं। वहीं, पृथ्वीराज ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर प्राथमिकता से प्रमाण-पत्र जारी करता है ताकि आवेदक को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र भी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:मोटेशन में लंबित मामलों को अविलंब निस्पादित किया जाय:जिलाधिकारी

rktvnews

पाण्डोली में महा बलिदानी माँ पन्नाधाय पैनोरमा का निर्माण शुरू!राज्यमंत्री के कर कमलों से हुआ भूमि पूजन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया कोषागार कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: अपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उमाशंकर साहू ने विधि मंडल के सदस्य पत्रकार नरेंद्र सिंह की जन्म दिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा गंगा कटाव क्षेत्रो का निरीक्षण, कटाव रोधी कार्य को जल्द पूरा करने का पदाधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment