RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति 21-22 मई को केरल का दौरा करेंगे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली,19 मई।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 21-22 मई, 2023 को केरल (तिरुवनंतपुरम और कन्नूर) की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।
21 मई को केरल पहुंचने के बाद उपराष्‍ट्रपति श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम में पूजा-अर्चना करेंगे।
22 मई को उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे और केरल विधानमंडल अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव – 2023 की एक स्मारिका का विमोचन करेंगे। विधान सभा भवन का उद्घाटन 22 मई 1998 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री के.आर. नारायणन ने किया था।
इसके बाद दिन में, उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला, कन्नूर जाएंगे, जहां वे कैडेटों के साथ बातचीत करेंगे। यह भारत के किसी भी उपराष्ट्रपति की भारतीय नौसेना अकादमी का पहला दौरा है।
कन्नूर यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति अपनी शिक्षिका सुश्री रत्ना नायर को थालास्सेरी स्थित उनके आवास पर जाकर सम्‍मानित करेंगे। सुश्री नायर ने श्री धनखड़ को तब पढ़ाया जब वे सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ के छात्र थे।

Related posts

शीर्ष नियोक्ता संस्थान ने भारत में शीर्ष नियोक्ता 2024 के रूप में एनटीपीसी लिमिटेड को प्रमाणित किया है।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:आरा के शशि रंजन बने जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के महासचिव।

rktvnews

वृहद भारत फेडरेशन बनाने के लिए मगध फाउंडेशन भारत सरकार को देगी प्रस्ताव : केएन त्रिपाठी

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षिकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर उपविकास आयुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर की जन सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment