RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:अवैध राशि मांगने के आरोप में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रखंड समन्वयक कार्यमुक्त।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )05 अगस्त।सोशल मीडिया पर दिनांक 02 अगस्त 2026 को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रखंड-खरौंधी के प्रखंड समन्वयक कुमार शानु केशरी द्वारा आवास योजना से संबंधित कार्य के एवज में एक पंचायत सहायक से अवैध राशि की मांग किए जाने का आरोप सामने आया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। इस संबंध में जिला प्रशासन के द्वारा दिनांक 03 अगस्त 2026 को पत्र के माध्यम से कुमार शानु केशरी से स्पष्टीकरण मांगा गया। उनके द्वारा प्रस्तुत लिखित स्पष्टीकरण का परीक्षण किया गया, किंतु वह असंतोषजनक पाया गया।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि किसी भी सरकारी सेवक द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों के निष्पादन के लिए अवैध राशि की मांग करना न केवल गंभीर अनुशासनहीनता है, बल्कि यह सरकारी सेवा के मूल दायित्वों एवं नैतिक मूल्यों के भी प्रतिकूल है। ऐसी परिस्थिति में संबंधित कर्मी को कार्य पर बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है।

उक्त तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आलोक में कुमार शानु केशरी, प्रखंड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रखंड-खरौंधी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा अवैध वसूली को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

भोपाल:प्रकृति के मनमोहक नर्तन एवं मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव का पर्व है बसंत: गोकुल सोनी

rktvnews

राष्ट्रपति की ईस्टर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया योग दिवस।

rktvnews

विश्व आदिवासी दिवस 2023 के अवसर पर कन्वेंशन सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन!आदिवासी पारंपरिक नृत्य संगीत ,कला का बेहतरीन प्रदर्शन।

rktvnews

भारत का फोकस अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले अवसंरचना पर है: पीयूष गोयल

rktvnews

प्रसिद्ध दिव्यांग साहित्यकार सुरेश चन्द्र ‘सर्वहारा’ को काम आया आत्मविश्वास।

rktvnews

Leave a Comment