RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)27 जुलाई।उपायुक्त रवि आनंद ने आज मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मयूरहंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आधारभूत संरचनाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, कक्षाओं, खेल मैदान, ओपन जिम, छात्रावास परिसर एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं से भी अवगत हुए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और उनका पाठ भी लिया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पुस्तकों में लिखी बातों को याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विषय को समझकर उसके व्यापक पहलुओं का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्टाफ क्वार्टर एवं ओपन थिएटर निर्माण की आवश्यकता से उपायुक्त को अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार को स्थल का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मयूरहंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने डायग्नोस्टिक सेंटर, दवा भंडारण कक्ष, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शौचालय, वार्ड, साफ-सफाई व्यवस्था एवं अन्य चिकित्सा सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से भी उपायुक्त ने सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा एवं उपचार की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सिक्योरिटी गार्ड की आवश्यकता से उपायुक्त को अवगत कराया। इस पर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, प्रखंड विकास पदाधिकारी मयूरहंड मनीष कुमार, बीपीओ अजय सिन्हा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जेजे कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा हरिजन टोली में जरुरतमंदों के बीच कपड़ा वितरित।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त के सचिव सत्येन्द्र कुमार के सम्मान में सेवानिवृत्ति के उपरान्त विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- 7.56 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना; अगले दौरे पर इटली जाएंगे।

rktvnews

नारनौल:वीर बाल-दिवस पर बालकाव्य-सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी की उपस्थिति में फसल कटनी प्रयोग का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment