RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम जलार्पण को लेकर नए फुट ओवरब्रिज का हुआ सफल परीक्षण।

श्रद्धालुओं की कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी और अधिक मजबूती।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)27 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के शुभारंभ से पूर्व आज बाबा बैद्यनाथ में मंदिर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुलभ, सुरक्षित और सुगम जलार्पण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस कड़ी में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की गरिमामयी उपस्थिति में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज का सफल परीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी श्री रवि कुमार उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि जिला प्रशासन अपना सर्वोत्तम सेवा भाव के साथ बाबाधाम आने वाले हर एक तीर्थयात्री की सुरक्षा और सुविधा को लेकर निरंतर प्रयासरत है। श्रावणी मेला और आम दिनों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कतार प्रबंधन (Queue Management) को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। यह नया फुट ओवरब्रिज श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के सुरक्षित तरीके से मंदिर प्रांगण तक पहुँचने में मदद करेगा, जिससे जाम और भगदड़ जैसी स्थितियों से पूरी तरह निजात मिलेगी। आगे पुलिस अधीक्षक  प्रवीण पुष्कर ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से इस ओवरब्रिज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नए फुट ओवरब्रिज के चालू होने से सुरक्षा बलों को कतार नियंत्रित करने में सहूलियत होगी। भीड़ का दबाव कम होने से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी और हर श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से बाबा का दर्शन कर सकेगा।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष, महामंत्री, स्थानीय पुरोहित समाज के गणमान्य लोग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी व अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

अहिंसा परमो धर्म भगवान महावीर के सिद्धांतो पर चलकर ही विश्व शांति संभव:नीलेश कुमार जैन

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल की भेंट!भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।

rktvnews

केंद्र ने खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के दौरान 2316 बोलीदाताओं को 2.85 एलएमटी गेहूं और 5180 मीट्रिक टन चावल बेचा।

rktvnews

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं को निर्बाध बैंकिंग सेवाओं से सशक्त बनाया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जिले को दी बड़ी सौगात, 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment