RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:उ‌द्योग मंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग की बैठक।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)08 जुलाई।उ‌द्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में आज बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में उ‌द्योगों के विकास, उद्यमियों के हितों के संरक्षण तथा निवेश एवं व्यवसाय के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने राज्य के उद्यमियों के हित में कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने उ‌द्यमियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने, भूमि आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, बैंकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने, उद्यमियों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण की व्यवस्था विकसित करने, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उ‌द्योगों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव रखे।
उ‌द्योग मंत्री ने आयोग द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के लिए बेहतर औ‌द्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने तथा उ‌द्योगों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बैठक में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार निराला सहित आयोग के सदस्य गणेश साव, रोहित चन्द्रा, कमलजीत सिंह, किरण गुप्ता एवं आलोक कुमार भगत, मुकुल कुमार गुप्ता, उ‌द्योग निदेशक-सह-सदस्य सचिव तथा अनिल कुमार, अपर सचिव, उ‌द्योग विभाग सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस (36412) फ्लाइंग (पायलट) को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में ई-ऑफिस प्रणाली का किया शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:सरकार की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराने हेतु सभी माध्यमों का समुचित उपयोग करें : मंत्री, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में मारवाड़ी समाज को सम्बोधित किया।

rktvnews

संभागीय आयुक्त ने ली चित्तौड़गढ़ एवं बड़ी सादड़ी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेताओं ने गुरुद्वारा सिंह सभा में वीर बालकों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment