कुछ ऐसा ही नजारा दिखा बाबू जी की पुण्यतिथि पर
आरा/भोजपुर (नरेंद्र सिंह)07 जुलाई।चंदवा स्थित भारत के उप प्रधानमंत्री के समाधि स्थल पर माल्यार्पण के पश्चात बाबू जी की 40 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीरा कुमार के पुत्र डॉ अंशुल कुमार के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सीता राम रवि ने किया।
समाधी स्थल पर पुष्पांजलि देने के लिए आम व खास लोगों की भीड़ रही।
सर्व धर्म प्रार्थना के दौरान व्यास कमलेश “आंनद” ने अपनी टीम तबला वादक देवेश दुबे, पीनाट पर बुचूल के साथ शिव नारायणी भजन प्रस्तुत किया। वहीं गया से आए रामधनी ने बाबू जी के जीवन पर गीत गाया,सरदार सर्वजीत सिंह ने गुरुवाणी गाया।कन्हैया व्यास के साथ साथ जैन समाज के शशांक जैन ने जैन धर्म का मंत्रोच्चारण किया।
दिनारा से आए विधायक आलोक कुमार सिंह,रोहतास महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रिंकू देवी बिंद,राष्ट्रीय जगजीवन संघ के अध्यक्ष अमरजीत कुमार आदि से पूछे गए प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा की भले ही प्रशासन और यहां के मंत्री ,विधायक आए या नहीं आए पर बाबू जी सभी के थे।उनके समर्थकों की भीड़ आप देख सकते हैं।
कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता हाकिम प्रसाद,कांग्रेस के भोजपुर जिला अध्यक्ष श्रीधर तिवारी,पूर्व अध्यक्ष अशोक राम,जदयू के स्थानीय नेता सह अधिवक्ता देवी दयाल राम,आयोजन के देखरेख कर्ता सूर्य प्रकाश के साथ कांग्रेस के रोहतास, कैमूर , बक्सर आदि के नेता शामिल थे।पर एक सवाल बार बार चर्चाओं के बीच जारी रहा कि इस बार जिला प्रशासन की तरफ से कोई खास व्यवस्था नहीं थी और न कोई प्रतिनिधि प्रशासन का आया।
वहीं भाजपा के स्थानीय विधायक व मंत्री से लेकर भाजपा ,जदयू,हम आदि पार्टी का कोई बड़ा चेहरा भी नदारद रहा।तभी तो यह कयास लगाए गए की इस बार चंदवा का चांद काले बादलों की ओट में छिप रहा है यानी अन्य राजनैतिक दल बाबू जी को कांग्रेस नेता के रूप में देख रहे हैं।

