RK TV News
खबरें
Breaking News

कोलकाता:जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।

कोलकाता /पश्चिम बंगाल (मनोज कुमार प्रसाद)07 जुलाई।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में “स्मरणोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही देशभक्तिपूर्ण वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका मधुरिमा चंद्रा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक और प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे भारत की एकता और अखंडता के लिए आजीवन समर्पित रहे। धारा 370 के विरोध में उन्होंने “एक देश, एक विधान” का नारा दिया। उन्होंने कहा कि इसी सिद्धांत के लिए 1953 में डॉ. मुखर्जी ने बिना परमिट कश्मीर में प्रवेश कर सत्याग्रह किया और 23 जून 1953 को श्रीनगर में देश की एकता के लिए अपना बलिदान दे दिया।
कार्यक्रम में छात्रों ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही छात्रों द्वारा बनाए गए डॉ. मुखर्जी के जीवन की विभिन्न घटनाओं पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे सभी ने सराहा।
इस सफल आयोजन में कौशिक साधुखान, नितेश्वर चौधरी, सुनीता राउत, गिरिजेश शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र रजक, मो. इब्राहिम, मृत्युंजय सिंह, सुमन कुमार दास, बब्लू सिंह आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन विनोद यादव ने किया।

Related posts

बक्सर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में ई0वी0एम0-वी0वी0पैट कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मोहन से महात्मा बनने की जीवन यात्रा का विद्यार्थी करें अध्ययन -निदेशक

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवतालाब शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया।

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित समीक्षा बैठक।

rktvnews

दरभंगा:डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment