RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मानसून पूर्व डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम को लेकर समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 मई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला वीबीडी (Vector Borne Disease) कंसल्टेंट श्री अभिमन्यु कुमार द्वारा मानसून पूर्व डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम, प्रसार, लक्षण, जांच एवं उपचार से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इन बीमारियों की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सकती है।
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि मानसून के दौरान डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से अपने घरों एवं आसपास जलजमाव नहीं होने देने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू का मच्छर स्वच्छ एवं ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए कूलर, टायर, गमले, छत एवं अन्य स्थानों पर पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जागरूकता गतिविधियों को तेज करने तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में संपर्क करें तथा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। डेंगू की जांच एवं उपचार की सुविधा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।
बैठक में डेंगू एवं चिकनगुनिया नियंत्रण को लेकर विभिन्न विभागों की भूमिका एवं तैयारियों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अताउर रहमान, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, पुलिस उपाधीक्षक चतरा, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जिला उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:सशक्त नारी,सशक्त बिहार: महिला संवाद में उमड़ा आत्मविश्वास।

rktvnews

सुश्री सुमन शर्मा, आईआरएस (आईटी:1990) ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

Gen Z ने थामा KTS 4.0 का सांस्कृतिक रथ”—तमिलनाडु से काशी तक ‘कल्चरल जॉय राइड’ और प्री-इवेंट्स में Gen Z का जलवा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 फ़रवरी 25

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू यादव होंगे इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 के दूसरे दिन का खेल हुआ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment