RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर के आमों की वैश्विक पहचान: महिला किसानों द्वारा उत्पादित 01 टन आम्रपाली आम की खेप पहुँची दुबई के लुलु रिटेल स्टोर।

पहली बार देवघर जिले से 01 टन आम्रपाली आम की खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार भेजी गई।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)07 जुलाई।देवघर जिले में उपजाया गया ‘आम्रपाली’ आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मिठास बिखेर रहा है। देवघर से विशेष पैकेजिंग के साथ भेजी गई 01 टन (1000 किलोग्राम) आम्रपाली आम की पहली खेप अब दुबई के सुप्रसिद्ध लुलु रिटेल स्टोर (Lulu Retail Store) के काउंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है।
यह पहला अवसर है जब देवघर जिले के स्थानीय किसानों, विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला कृषकों द्वारा उत्पादित किसी फल को सीधे वैश्विक बाजार (ग्लोबल मार्केट) में पहचान मिली है। इस निर्यात के लिए आमों की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए विशेष पैकेजिंग की गई थी, ताकि वैश्विक बाजार में इसकी ताजगी और स्वाद बरकरार रहे। ज्ञात हो कि देवघर के ‘मोहनपुर आजीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी’ (FPO) से जुड़ी महिला किसानों एवं APEDA के सहयोग से दुबई के लिए निर्यात किया गया हैं।

यह पहला ऐतिहासिक अवसर है जब जिले के किसानों का उत्पाद सीधे वैश्विक बाजार में उपलब्ध है

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने उपलब्धि पर कहा है कि यह कदम न केवल देवघर के किसानों के आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि इससे स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए द्वार भी खुल गए हैं। इस सफल शुरुआत के बाद आने वाले दिनों में जिले के अन्य कृषि उत्पादों को भी वैश्विक मंच पर ले जाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

झारखंड:राजकीय बंशीधर महोत्सव-2025 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

rktvnews

दरभंगा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर (मुख्य समारोह) में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment