RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गिरीडीह:ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के राजवीर डी. ने जीता कांस्य पदक।

उपायुक्त ने दी बधाई, कहा– युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले और राज्य के लिए गौरव का विषय।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )07 जुलाई।बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के होनहार खिलाड़ी राजवीर डी. ने अपने जोड़ीदार संबित रमेश के साथ अंडर-15 डबल्स वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज़ मेडल) हासिल कर गिरिडीह एवं झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता केवल दोनों खिलाड़ियों की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से प्राप्त यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
उपायुक्त ने कहा कि आज के युवा यदि खेलों में पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। राजवीर और संबित ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया है कि झारखंड की प्रतिभाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि जिले की प्रतिभाएं राज्य और देश का नाम रोशन करती रहें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजवीर और संबित भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत के लिए अनेक पदक प्राप्त करेंगे।
उपायुक्त रामनिवास यादव ने दोनों खिलाड़ियों के अभिभावकों, प्रशिक्षकों तथा इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को भी बधाई देते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे परिवार, प्रशिक्षक और खेल संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिला प्रशासन, गिरिडीह की ओर से दोनों खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

खेल जगत से बधाइयों का तांता

गिरिडीह के जिला खेल पदाधिकारी, अर्जुन बारला ने राजवीर डी. एवं उनके जोड़ीदार संबित रमेश को ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं राजवीर डी. एवं उनके जोड़ीदार संबित रमेश की इस उल्लेखनीय राष्ट्रीय उपलब्धि पर झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव, इनडोर स्टेडियम, गिरिडीह की प्रबंधन समिति, बैडमिंटन प्रशिक्षक मुकेश कुमार, झारखंड के बैडमिंटन खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।

Related posts

राजस्थान:अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर।

rktvnews

अगस्त क्रांति को यादगार बनाने महिला कॉलेज में हुआ पौधरोपण!राष्ट्र भक्तों की कुर्बानी से देश हुआ स्वतंत्र हुआ:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

नई दिल्ली:हाइफ़ा चौक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर कहना फैशन नहीं जुनून है… मैं भी अंबेडकर हूं: क्यामुद्दीन

rktvnews

रायपुर : 2 साल के बच्चे को ब्रेन सर्जरी की जरूरत मुख्यमंत्री ने कहा अच्छा इलाज करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कला कार्यशाला सह चित्र प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment