RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक : जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश सिंहा)07 जुलाई।भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद, चिंतक एवं राष्ट्रवादी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी 125वीं जयंती को पूरे देश में स्मृति पर्व के रूप में मना रही है और उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी महान राष्ट्रवादी एवं दूरदर्शी विचारक थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के साथ उनके संकल्प को नई दिशा मिली है और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर धीरेन्द्र सिंह, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सिंह सेंगर, आलोक अंजन, संजय कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, धीरज सिंह, यशवंत नारायण, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, दीपक तिवारी, प्रशांत सिंह, आदित्य सिंह, निशांत सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह!राज्य मंत्री ने किया जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:पीएम जनमन योजना के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें :राज्यपाल

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनी, समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

गढवा:15 नवंबर झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, उपायुक्त ने बैठक एवं स्थल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता किशोर कुमार को किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश ने सरसों बुवाई के लिए किसानों को दिया दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment