सेवा के लिए सम्मान हमारी परंपरा अध्यक्ष : रो के एम अग्रवाल
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।रोटरी क्लब का आरा के तत्वावधान में चिकित्सक दिवस पर मैना सुंदर धर्मशाला के सभागार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 26 चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केएम अग्रवाल, ने की। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन, सामुहिक राष्ट्र गान तथा अतिथियों को पौधा देकर सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सक डा एस के केडिया चिकित्सक दिवस पर सबसे पहले नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है।आज हम सभी डॉक्टर बी सी राय की याद में प्रतिवर्ष चिकित्सकों को सम्मानित करते हैं। डॉ वीसी राय बंगाल के चीफ मिनिस्टर, गवर्नर, स्वतंत्रता सेनानी, और निशुल्क आजीवन मरिजों की सेवा करते रहे। उनकी सेवा को आधार मानते हैं हम सभी भी सेवा देने का प्रयास करते हैं और करते रहेंगे।
अध्यक्षीय भाषण में रो के एम अग्रवाल बताया कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा 1 जुलाई से नई टीम का संचालन प्रारंभ हो गया। मुझे रोटरी क्लब आफ आरा की जिम्मेदारी मिली है।आज प्रथम दिन आप लोगों के सहयोग से रेड क्रॉस ब्लड बैंक में 50 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर हमारा हौसला अफजाई किया और हर समय सहयोग करने का वादा किया ।उसके बाद संध्या समय चिकित्सकों को उनकी दिन रात निरंतर उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।मैं सबका हृदय से आभारी और क्लब को प्रतिष्ठित करने का काम करेंगे।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डा प्रतीक,डा राखी अग्रवाल,डॉ आशीष केडिया डॉ लोकेश कुमार, डॉ विवेक राज, डॉ सनी कुमार, डा जीत शर्मा,डॉ मनीष कुमार डॉक्टर आनंद अभिषेक, डॉक्टर एस के केडिया डॉ जीवेश कुमार डॉ बीके प्रसाद डॉक्टर रंजन दास डॉ विनोद कुमार डॉ विजय कुमार गुप्ता डॉक्टर जितेंद्र कुमार मिश्रा, श्रीमती मृदुला,मीनाली, स्तुति आदि रहे। संचालन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा धन्यवाद कमलनारायण दास ने किया।

