
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 जून। स्थानीय जेल रोड स्थित चौबीसी जैन मंदिर परिसर में बीती रात स्वारागम संगीत एकेडमी द्वारा सन्मत कुमार जैन की पुण्यतिथि संगीत सरिता के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता सह संचालन करते हुए डॉ जया जैन ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इसके पूर्व स्व जैन के तैलीय चित्र पर डॉ किरण कुमारी,अभय जैन,डॉ दिवाकर पांडे,आदित्य विजय जैन, सवर्ण क्रांति सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह,योग गुरु स्वामी विक्रमादित्य,शिक्षक मुन्ना राय आदि ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।
संगीत सरिता कार्यक्रम के दौरान तबला वादक देवेश दुबे,सितार पर पंकज कुमार और शास्त्रीय गायिकी प्रस्तुत करते हुए आस्था दुबे भीम पलाशी के अंतर्गत छोटा ख्याल, बड़ा ख्याल, कहरवा, भजुमन राम चरण सुखदाई की गायिकी की।वही डॉ लाल बाबू निराला ने तबला वादन,बांसुरी पर सुशील सिंह,तथा हारमोनियम पर विजेंद्र मिश्र ने गायिकी करते हुए राग भैरवी,ठुमरी, दादरा आदि की प्रस्तुति की।लोक गायिका पूजा पांडे,व्यास कमलेश आंनद,हार्मोनियन और तबला वादक राणा जी के साथ धार्मिक गीतों की गायिकी किया।
डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पप्पू सिंह पियनिया,जितेंद्र सिंह,अमरदीप कुमार जय,ट्रस्ट के उपसचिव सह शिक्षक संतोष कुमार सिंह,पत्रकार विजय कुमार सिंह आदि के साथ साथ ध्यान योग केंद्र के सचिव नरेंद्र सिंह पत्रकार भी उपस्थित थे।
