
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव के चंचल कुमार ने बीपीएससी क्रैक कर अपना, अपने परिवार के साथ-साथ शाहपुर और भोजपुर का नाम रौशन किया है और मान सम्मान बढ़ाया है। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव के चंचल कुमार बीपीएससी परीक्षा मे 1100वां रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी बने हैं। चंचल कुमार के इस कामयाबी से परिजन फूले नहीं समा रहे हैं। यही नहीं, सहजौली समेत शाहपुर प्रखंड के लोग भी चंचल की कामयाबी से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। चंचल ने अपने बाबा सहजौली के रामजग यादव के सपनों को पूरा किया है। चंचल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता श्रीराम यादव, माता पुष्पा देवी और विशेष रूप से अपने बाबा स्व रामजग यादव को दिया है। पिता श्रीराम यादव, माता पुष्पा देवी के हर स्तर पर सहयोग और बाबा स्व रामजग यादव के प्रेरणा ने चंचल को मुकाम हासिल करने मे सहयोग किया और प्रेरित किया। चंचल कुमार की प्रारंभिक शिक्षा झारखंड मे हुई। उसने उच्च शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी और दिल्ली से प्राप्त की। चंचल कुमार की कामयाबी पर लोगों ने उसे बधाई दिया है। बधाई देने वालों मे जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य दिनेश ओझा, संजय कुमार ओझा, मंटू ओझा, पप्पू यादव, रामकुमार यादव, हरिशंकर यादव, धनंजय ओझा, सुरेमन चौधरी, मुखिया अनिता देवी आदि शामिल हैं।
