RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न, 25 छात्राओं को मिली नौकरी।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)25 जून। शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इंदौर में गत दिवस एमआरएफ लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में महाविद्यालय की विभिन्न शाखाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी द्वारा 25 प्रतिभावान छात्राओं का चयन किया गया। यह महाविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण का परिणाम है।
शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्या विजया शिंदे, प्रभारी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी (टी.पी.ओ.) दिनेश भूरिया तथा अन्य संकाय सदस्यों ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा अवगत करवाया गया कि उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर छात्राओं के लिए अधिकाधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

Related posts

प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रामगढ़: सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

नारनौल:प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को नशा, हानियां एवं नैतिकता पर की चर्चा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 अगस्त 24

rktvnews

भोजपुर :26 नवंबर को जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023-24 का होगा आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी पर उपराष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका की प्रशंसा की।

rktvnews

Leave a Comment