RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

चतरा:अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)24 जून।अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा 23 जून को जिले के क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों में खेल प्रतियोगिताओं एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों, खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के इतिहास, उसके आदर्शों तथा खेलों के सामाजिक महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान खिलाड़ियों को खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया।
अवसर पर फुटबॉल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके खिलाड़ियों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों ने युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने तथा जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह में छापेमारी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब के साथ विक्रेता को किया गिरफ्तार।

rktvnews

रांची:भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 6 वर्ष की मादा ज़िराफ़ ” मिस्टी” और सिल्वर फीजेंट को लाया गया।

rktvnews

सदर प्रखंड प्रमुख के बेटे अखिलेश कुमार के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर,एसपीडी ट्रायल चला कर सजा दी जाए-सुदामा प्रसाद

rktvnews

प्लास्टिक कचरे के निस्तारण व रिसाइक्लिंग की हो उचित व्यवस्थाः मुख्य सचिव

rktvnews

गढ़वा:अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment