RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रो मीना कुमारी बनी महिला कालेज की प्रभारी प्राचार्या।

प्रो मीना कुमारी (बाए) साथ में पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो आभा सिंह (दाएं)

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 जुलाई। महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा की प्रो मीना कुमारी को वीकेएसयू द्वारा प्रभारी प्राचार्य बनाया गया। इसके पूर्व में प्रो आभा सिंह प्राचार्य थी। बाद में इन्हें महाराजा कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया लेकिन अतिरिक्त प्रभार में महिला कॉलेज का भी कार्य देखती रही। 1 जुलाई को सादे समारोह प्रो मीना सिंह को उन्होंने अपना चार्ज हस्तगत कर दिया। प्रो सिंह ने मीना कुमारी को शुभकामना और बधाई दी और कहा कि आपके नेतृत्व में कॉलेज और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। वही प्रो मीना कुमारी ने विश्वविद्यालय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं सबके सहयोग और एकजुटता से इमानदारी पूर्वक कर्तव्य का निर्वहन करूंगी। बताते चलें कि प्रो मीना कुमारी वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष और वरीय शिक्षिका होने के कारण इन्हें प्रभार दिया गया। इस मौके पर कई शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा:डीएम की लक्ष्य केअनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेसिंग

rktvnews

माउंट आबू में केंद्रीय आवासीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का समापन!आदिवासी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बने प्रभावी योजना- राज्यपाल

rktvnews

बागपत:टीम भावना से करें निर्वाचन के कार्य बड़े छोटे की ना हो कोई भावना: जिलानिर्वाचन अधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

शाहपुर मे अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की जाॅच, एक को किया गया सील।

rktvnews

मध्य प्रदेश के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने एमडी पाउडर के रिकॉर्ड ज़ब्ती के साथ एक एमडी निर्माण प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया।

rktvnews

Leave a Comment