RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मानसून काल में सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन संबंधी की बैठक।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 03 जुलाई।मानसून काल में अतिवृष्टि, बाढ़, त्वरित बाढ़ एंव नदियों का जलस्तर बढ़ने के फलस्वरूप विशेष सर्तकता बरतने तथा आपदाओं के प्रबन्ध हेतु पूर्व तैयारी, न्यूनीकरण एंव तत्कालिक बहाली आदि कार्यों के संबंध में एक बैठक आज विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के समस्त अधिकारी, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र व आईआरएस के नोडल अधिकारी, एंव अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुडें सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा की घटना के उपरांत् बंद सड़क मार्गों को प्राथमिकता के साथ खोले जाने हेतु विभागीय एंव निजी स्तर पर जनपद में जो भी उपकरण एंव मशीने मौजूद है उन्हें पूर्व से ही चालू एंव व्यवस्थित स्थिति में रखी जाये तथा आपदा की दृष्टि से जो भी सड़क मार्ग स्वेदनशील है उन स्थानों में पूर्व से ही मशीनी उपकरण व तकनीकी आदि स्टाॅफ की तैनाती करते हुए उसकी सूचना से जिला आपातकालीन केंद्र को भी अवगत कराया जाय।
जिलाधिकारी ने आपदा के समय दूरसंचार व्यवस्था भंग होने की स्थिति में पूर्व से ही वैक्लपिक व्यवस्था रखे जाने के साथ ही अगर दूरसंचार व्यवस्था अन्य जनपदों से व्यवधानित होती है तो उक्त संबंध में संबंधित जनपदों से पूर्व से समन्वय स्थापित किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सी0एम0ओ0 को सभी सरकारी चिकित्सालयों में आपदा के समय आवश्यक दवाओं को पूर्ण स्टाल रखे जाने के साथ ही वर्षा काल में जलजनित आदि रोगों के उपचार एंव रोकथाम हेतु पूर्व से आवश्यक व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिये है। उन्होंने चिकित्सा विभाग को जनपद में स्थित सभी निजी चिकित्सालयों से समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिये ताकि आपदा के समय इन चिकित्सालयों का भी सहयोग लिया जा सके। जिलाधिकारी ने कृषि एंव उद्यान विभाग को आपदा के समय कृषकों को होने वाले नुकसान का तुरन्त आकंलन करने तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आपदा के समय पशुओं की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त पशुधन प्रसार अधिकारी से रिकार्ड रखने के साथ ही वास्तविक प्रभावितों को तुरन्त मुआवजा दिलाये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह अपने अपने विभाग से संबंधित जो भी तैयारियां पूर्व से की जानी है वह कर ली जाय तथा किसी प्रकार की घटनाओं की सूचना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में बड़ी आपदा के समय आई0टी0बी0पी0, एस0एस0बी0 एंव सेना से सहयोग हेतु पूर्व से समन्वय स्थापित रखा जाय तथा जनपदस्तर सभी सूचनों व व्यवस्थाओं को आपदा प्रबन्धन कार्य येाजना में सम्मीलित करते हुए आपदाओं के प्रबन्ध एंव न्यूनीकरण हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगरपालिका के अधिकारियो को निर्देश दिए कि नगर में जितने भी नाले बंद पड़े हैं ऐसे नालों की सफाई कर उन्हे दुरुस्त रखे जानें, लोनिवि को सड़क किनारे बंद कलमठ एवम कंजवे को खोले जाने,विद्युत विभाग को लॉपिंग चॉपिंग करने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल विद्युत आपूर्ति सुचारु करने, जल संस्थान एवम जल निगम के अधिकारियो को जल टैंकों की नियमित सफाई करने के निर्देश देने के साथ ही जनपद में आ रहे दुर्गंधहिन जल की जांच करने के भी निर्देश दिएl इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए कि जितने भी आपदा के वाहन विभागों को दिए गए हैं उन्हें विभागों से तत्काल वापिस लेते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के कार्यों में लगाया जाय।
बैठक में सी0डी0ओ0 वरुण चौधरी, एडीएम फिंचा राम चौहान, एसडीएम धारचूला दिवेश शासनी, एसडीएम बेरीनाग अनिल कुमार शुक्ला, उपप्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद, डी0डी0ओ0 रमा गोस्वामी , आई आर एस प्रणाली के सभी नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला आपदा प्रबन्धन भूपेंद्र सिंह महर ने किया।

Related posts

बिहार साहित्य सम्मेलन में सुप्रसिद्ध समालोचक और पूर्व कुलपति प्रो अमरनाथ सिन्हा का अस्थि-कलश अंतिम-दर्शनार्थ रख की गई श्रद्धांजलि-सभा आयोजित।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया करीब 5 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास।

rktvnews

वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया है मोटा अनाज वर्ष!खाने में मोटा अनाज का इस्तेमाल करें नागरिक :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:राजभवन तक पहुंचा गोल्ड मेडल विवाद,मामला सीजीपीए और गलत शपथपत्र का।

rktvnews

गिरीडीह:विश्व पर्यटन दिवस पर गिरिडीह जिले में साफ-सफाई, साहसिक जलक्रीड़ा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पीएनबी के मंडल प्रमुख संदीप डोंगरे को स्मृति चिन्ह समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment