RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, 150 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )24 जून।उपायुक्त,रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से लगभग 150 से अधिक फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेयजल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर उपायुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की बातें सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। जिन मामलों के समाधान हेतु विस्तृत जांच अथवा विभागीय कार्रवाई अपेक्षित थी, उन मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Related posts

चतरा:जिला तथा प्रखण्ड कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर कि समीक्षात्मक बैठक एवं सम्पूर्णता अभियान से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

झारखंड: चतरा:देर रात व्यम प्रेक्षक ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: श्री कृष्ण चेतना समिति और चौकीदार दफादार के संयुक्त तत्वाधान में मनी पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती।

rktvnews

बक्सर:जिला मैस्कॉट एवं जिला स्वीप प्रतीक का अनावरण।

rktvnews

पटना:अल्ट्राटेक सिमेंट बिहार में करेगी ₹1,200 करोड़ निवेश और लगभग 1000 रोजगार का सृजन ।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

Leave a Comment