RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:घायल की जान बचाने वाले राह-वीर शेख सलीम सम्मानित।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 जून।सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर सहायता पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले शेख सलीम पिता स्व०शेख अजमेर निवासी खितौली तहसील बरही जिला कटनी को परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर राखी सहाय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके साहसिक, मानवीय और प्रेरणादायी कार्य की सराहना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को 2025 को हुई एक सड़क दुर्घटना में शिक्षक लालबहादुर पटेल सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान शेख सलीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल निकटतम अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।

उनकी इस संवेदनशील और सराहनीय पहल को देखते हुए परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ने उन्हें “राह-वीर” सम्मान से नवाजा। साथ ही राहवीर योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की गई है। प्रशस्ति पत्र में उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी जनसेवा और मानवता के कार्यों में इसी तरह योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। गोल्डन ऑवर के दौरान मिली सहायता किसी भी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण दूसरों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे उपस्थित रही।

Related posts

भोजपुर:विश्व हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर :सुदामा प्रसाद का हुआ नामांकन, सभा में उमड़ा जनसैलाब! हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-नौजवान, किसान – मजदूर।

rktvnews

देवघर:सावधान: “नाबालिग बच्चों से काम कराना पड़ सकता है महँगा, हो सकती है जेल”!

rktvnews

राजस्थान:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में निहित कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।

rktvnews

अब मतदाता सूचियों में विदेशी नामों का हौवा।

rktvnews

Leave a Comment