RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:घायल की जान बचाने वाले राह-वीर शेख सलीम सम्मानित।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)24 जून।सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय पर सहायता पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले शेख सलीम पिता स्व०शेख अजमेर निवासी खितौली तहसील बरही जिला कटनी को परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कलेक्टर राखी सहाय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए उनके साहसिक, मानवीय और प्रेरणादायी कार्य की सराहना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जून को 2025 को हुई एक सड़क दुर्घटना में शिक्षक लालबहादुर पटेल सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान शेख सलीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल निकटतम अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।

उनकी इस संवेदनशील और सराहनीय पहल को देखते हुए परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ने उन्हें “राह-वीर” सम्मान से नवाजा। साथ ही राहवीर योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की गई है। प्रशस्ति पत्र में उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी जनसेवा और मानवता के कार्यों में इसी तरह योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

इस अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। गोल्डन ऑवर के दौरान मिली सहायता किसी भी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण दूसरों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे उपस्थित रही।

Related posts

पूर्वी चंपारण जिला के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की रहेगी तैनाती।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 21-22 मई को केरल का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की बात, दोषियों को जल्द सजा दिलाने का दिया भरोसा।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाएँ सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment