RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:इटखोरी में COTPA अधिनियम के तहत छापामारी अभियान, तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर हुई कार्रवाई।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 जून।उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन सत्येंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इटखोरी थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA) की धारा 4, 6(ए), 6(बी) तथा पीईसीए-2019 के प्रावधानों के तहत कुल 15 दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई दुकानदारों द्वारा तंबाकू नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया।
विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। साथ ही संबंधित दुकानदारों को कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए भविष्य में इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानदारों एवं आमजनों को COTPA झारखंड संशोधन अधिनियम-2021 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का सेवन करना अथवा थूकना दंडनीय अपराध है। साथ ही 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पाद बेचना या उनसे बिकवाना कानूनन प्रतिबंधित है। शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थानों, सार्वजनिक कार्यालयों एवं न्यायालय परिसरों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंधित है।
उन्होंने यह भी बताया कि खुले रूप में सिगरेट अथवा अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री कानून का उल्लंघन है तथा ऐसे मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आमजनों, विशेषकर युवाओं को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। अभियान का उद्देश्य तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दिनेश मरांडी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार रश्मि दुबे, सोशल वर्कर शशि भूषण शास्त्री तथा इटखोरी थाना की संयुक्त छापामारी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

आरा में लड्डुओं से तौले गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी।

rktvnews

कोचिंग संचालकों के साथ दरभंगा डीएम ने की बैठक।

rktvnews

सोनप्रयाग से केदारनाथ तक प्रतिष्ठित रोपवे परियोजना के लिए अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ को मिला एलओए।

rktvnews

स्वामी ऋषभ देवानंद ने की मुख्यमंत्री चौहान से भेंट।

rktvnews

वित्तीय साक्षरता पर स्कूली विद्यार्थियों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने शाहपुर थानाध्यक्ष को किया सम्मानित! बेहतर कर्तव्यपरायणता हेतु दिया प्रशस्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment