RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शैक्षणिक सत्र संचालन की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में नए डिग्री कॉलेजों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 जुलाई 2026 से शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, एल.ए.ई.ओ., जगदीशपुर को निर्देश दिया कि सभी सिविल कार्य 27 जून तक हर हाल में पूर्ण करा लिए जाएं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मानवबल की प्रतिनियुक्ति कर कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण हो सकें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि महाविद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, समुचित रंग-रोगन, साइनेज सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने एल.ए.ई.ओ. को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी महाविद्यालयों तक पहुंच पथ (एप्रोच रोड) सुगम एवं अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हो।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता 26 जून तक सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नए डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों की प्रतिदिन निगरानी करने तथा उनकी प्रगति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता, एल.ए.ई.ओ., जगदीशपुर, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

तुम कौन हो?

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने चुनाव के दौरान मृत कर्मी की पत्नी को सौंपा 15 लाख रुपए के अनुग्रह राशि का प्राधिकार पत्र।

rktvnews

चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव प्रक्रिया और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

rktvnews

भोजपुर: 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

rktvnews

“मेरे किरदार की प्रेरणा दर्द, आत्मगौरव और निजी इतिहास से आती है”: सोनी सब के ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे रजत दहिया।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment